Friday, May 1, 2026
26.1 C
Delhi
Friday, May 1, 2026
spot_img
HomeBlogशासकीय सेजस स्कूल लक्ष्मीपारा जामुल में 20 मार्च शुक्रवार को प्रतिभावान छात्र-छात्राओं...

शासकीय सेजस स्कूल लक्ष्मीपारा जामुल में 20 मार्च शुक्रवार को प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कार वितरण ।


जामुल / नगर पालिका क्षेत्र जामुल के शासकीय सेजस स्कूल लक्ष्मीपारा जामुल में 20 मार्च शुक्रवार को प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद जामुल अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर, एवं विशेष अतिथि के रूप में वार्ड -6 पार्षद संजय देशलहरे उपस्थित रहे।

पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद जामुल अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यालयीन जीवन हमें सिर्फ शिक्षा ही नहीं देती बल्कि जीवन से जुड़े सभी विषयों का अध्ययन कराती है। जिसमें खेलकुद, बौद्धिक चर्चा, अन्य कलाकृतियों जिसमें विद्यालयीन छात्राओं को श्रेष्ठ करने का प्रतियोगिता है। जिसमें बेहतर करने वाले छात्र पुरस्कृत होते हैं और जो सामान्य प्रदर्शन में रहते हैं उनको प्रेरणा मिलती है कि आगे हम भी बेहतर करेंगे । मैं सभी छात्र-छात्राओं को जामुल नगर के प्रथम नागरिक होने के नाते ही बल्कि एक अभिभावक के रूप में सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनायें देता हूं और आशा करता हूं कि आप लोग भविष्य में भी मुख्य रूप से शिक्षा खेल एवं अन्य बेहतर क्षेत्र में अपने उज्जवल भविष्य के लिए कड़ी मेहनत करेंगे और हमारे सेजस स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को धन्यवाद देता हू कि आप लोगों ने मुझे इस विद्यालयीन कार्यक्रम में आमंत्रित किया ।

सेजस स्कूल के प्राचार्या बीनु थामस ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे विद्यालय में सांसद खेल महोत्सव शिक्षा एवं अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें हमारे स्कूल के 60 विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगिता में सफल हुए है। नगर पालिका परिषद जामुल अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में पुरस्कार वितरण किया गया। यहां उपस्थित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों सहित गणमान्य अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करती हूं। कार्यक्रम में तुलाराम टंडन, सुनिता देवांगन, शिक्षक शिक्षिका गण वंदना शर्मा, धनराज साहू, रीता दुबे, मोना राय, प्रीतम बंछोर, कविता आदि के साथ साथ विद्यालय के छात्र-छात्राएं प्रमुख रूप से उपस्थित रहे l

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular