
जामुल / गणेश नगर वार्ड क्रमांक-5 जामुल में गुरुवार की शाम एक 10 साल की बच्ची ने फांसी लगाकर खुदकशी कर ली। जामुल पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार 19 मार्च की शाम को हुई। गणेश नगर वार्ड में रहने वाली गुरप्रीत कौर उर्फ खुशी स्वामी आत्मानंद स्कूल में कक्षा चौथी में पढ़ती थी। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में कोई बड़ा सदस्य मौजूद नहीं था। उसके पिता ड्राइवर हैं और मां ब्यूटी पार्लर में काम करती है। दोनों ही उस समय घर से बाहर थे। घटना के मुताबिक दरवाजा देर से खोलने पर बड़े भाई ने उसे डांट लगा दी, इसकी वजह से उसने गुस्से में ऐसा कदम उठा लिया। पुलिस के मुताबिक गुरप्रीत कमरे में चली गई और दरवाजा भीतर से बंद कर दिया।

उसने टेबल लगाकर चुनरी के सहारे पंखे से फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्वजन व आस पड़ोस के लोग पहुंचे और बच्ची को उतारकर अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जामुल पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है l










Views Today : 21
Total views : 102155