Friday, May 1, 2026
24.1 C
Delhi
Friday, May 1, 2026
spot_img
HomeBlogदुर्ग जाने वाले नेशनल हाईवे में कुम्हारी स्थिति पुराना पुल के रखरखाव...

दुर्ग जाने वाले नेशनल हाईवे में कुम्हारी स्थिति पुराना पुल के रखरखाव का काम तीन दिन बाद एक अप्रैल से होने वाला है शुरू..

रायपुर 27 मार्च / दुर्ग जाने वाले नेशनल हाईवे में कुम्हारी स्थिति पुराना पुल के रखरखाव का काम तीन दिन बाद एक अप्रैल से शुरू होने वाला है। इसके कारण दुर्ग- रायपुर आवाजाही बुरी तरह से बाधित होगी। मुंबई- हावड़ा को जोड़ने वाला यह एक महत्वपूर्ण मार्ग है। इस मार्ग में पूरे समय यातायात का दबाव रहता है। रायपुर से दुर्ग आवाजाही करने वाले भारी वाहन चालकों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्ट करते हुए एडवाइजरी जारी है.

ट्रैफिक पुलिस द्वारा एडवाइजरी के अनुसार दुर्ग से रायपुर की ओर डायवर्सन प्लान इस तरह से है –

दुर्ग से रायपुर की ओर आने वाले भारी वाहन कुम्हारी टोल पार कर दाहिने पुल से होकर खारुन नदी ब्रिज से सिंगल लाइन पर आवाजाही करेंगे।
राजनांदगांव से रायपुर जाने वाले भारी वाहनों को दुर्ग बाई-पास मार्ग पर बाफना टोल प्लाजा के पास सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक रोका जाएगा।
भिलाई औद्योगिक क्षेत्र तथा ट्रांसपोर्ट नगर भिलाई से निकलने वाले भारी वाहनों को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक कुम्हारी की ओर जाना निषेध रहेगा।
नंदिनी, अहिवारा, बेरला से रायपुर जाने वाले भारी वाहनों को मुरमुंदा, ओटेबंध, गुधेली, पठारीडीह होकर उरला (रिंग रोड नम्बर 04) की ओर प्रस्थान करेंगे।

रायपुर से दुर्ग की ओर डायवर्सन प्लान :-

रायपुर से दुर्ग की ओर जाने वाले भारी वाहन कुम्हारी खारून नदी ब्रिज से सिंगल लाइन पर आवागमन करेंगे।
महासमुंद से दुर्ग की ओर जाने वाले भारी वाहनों को मंदिर हसौद के पास सायं 5 बजे से रात 8 बजे तक रोका जायेगा।
उरला-सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र तथा बिलासपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक रिंग रोड नम्बर-4 में नंदन वन कटिंग के पास रोका जायेगा।


यह मरम्मत कार्य होना है :-
पुराना खारुन नदी में बने पुल का मरम्मत कार्य दो साल बाद शुरू किया जा रहा है। एनएचआई आई के इंजीनियरों ने पुल का निरीक्षण किया, तो पाया कि एक्सपेंशन का गेप बड़ा हो गया है। गेप भरने पुल के डामर को उखाड़ा जाएगा। इसके बाद एक्सपेंशन गेप को भरा जाएगा। एक्सपेंशन गेप भरने के बाद सड़क का डामरीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही पुल के दोनों तरफ लगाए गाए सिक्यूरिटी रेलिंग टूटी हुई है। इसके लिए पुल की सिक्यूरिटी रेलिंग को बदलने का कार्य किया जाएगा। पुल के मरम्मत होने में एक महीने का समय लग सकता है. इसलिए एक माह के लिए पुल पर आवाजाही रोकी जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular