
सीजी प्रतिमान न्यूज़ : दुर्ग 28 मार्च /राजस्व पखवाड़ा शिविर : नामांतरण, सीमांकन और त्रुटि सुधार जैसे प्रकरणों का होगा मौके पर ही निराकरण राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्रदेश भर में राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए “राजस्व पखवाड़ा 2026” का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जिले के राजस्व न्यायालयों के कार्यों को सुचारू बनाना, समय-सीमा के बाहर लंबित प्रकरणों का निराकरण करना और आम जनता की समस्याओं को मौके पर ही हल करना है। शासन के निर्देशानुसार यह पखवाड़ा वर्ष 2026 में तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा l
जिसमें प्रथम चरण एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक, द्वितीय चरण चार मई से 18 मई तक और तृतीय चरण एक जून से 15 जून तक संचालित होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार अप्रैल माह में विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित होंगे। तहसील दुर्ग के अंतर्गत प्रथम चरण के लिए ग्रामवार रोस्टर तैयार किया गया है, जिसके तहत निर्धारित तिथियों पर विभिन्न ग्राम पंचायतों और नगरीय क्षेत्रों में शिविर लगाए जाएंगे। इसके अंतर्गत 1 अप्रैल को ग्राम पंचायत बोरई, ग्राम पंचायत कोटनी, ग्राम पंचायत नगपुरा, ग्राम पंचायत ढाबा, ग्राम पंचायत भेड़सर और ग्राम पंचायत सिरसाखुर्द में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। 2 अप्रैल को ग्राम पंचायत जेवरा, ग्राम पंचायत करंजा भिलाई, ग्राम पंचायत अरसनारा, ग्राम पंचायत ननकट्ठी और ग्राम पंचायत खेदामारा में राजस्व कार्यों का संपादन होगा।
इसी प्रकार 3 अप्रैल के लिए ग्राम पंचायत ढौर, ग्राम पंचायत कुटेलाभाठा और ग्राम पंचायत चिखली में शिविर स्थल निर्धारित किए गए हैं। 6 अप्रैल को नगर निगम दुर्ग के अंतर्गत आने वाले करहीडीह, उरला, सिकोला, बघेरा, दुर्ग शहर और पुलगांव क्षेत्रों में विशेष शिविर आयोजित होंगे। 7 अप्रैल को ग्राम पंचायत गनियारी, ग्राम पंचायत रसमड़ा, ग्राम पंचायत महमरा, ग्राम अंजोरा (ख)और ग्राम पंचायत कोलिहापुरी में शिविर लगाए जाएंगे l
8 अप्रैल को ग्राम पंचायत चंगोरी ग्राम पंचायत भोथली ग्राम पंचायत तिरगा में राजस्व संबंधी आवेदनों का निराकरण किया जाएगा l
9 अप्रैल को एक विस्तृत अभियान के तहत ग्राम पंचायत निकुम ग्राम पंचायत अलबरस, ग्राम पंचायत अछोटी ग्राम पंचायत अंडा, ग्राम पंचायत रिसामा, ग्राम पंचायत कुथरेल, ग्राम पंचायत कोनारी ग्राम पंचायत भानपुरी और ग्राम पंचायत चंदखुरी,
10 अप्रैल को नगर पंचायत उतई के साथ-साथ ग्राम पंचायत धनोरा ग्राम पंचायत पुराई ग्राम पंचायत पाउवारा ग्राम पंचायत खोपली ग्राम पंचायत मातरोड़ीह और ग्राम पंचायत मचान्दुर में शिविर लगेंगे l
13 अप्रैल को नगर निगम दुर्ग के पोटियाकला,बोरसी कसारीडीह, तितुरडीह और कातुलबोर्ड क्षेत्र में. 15 अप्रैल को इस चरण के अंतिम दिन नगर निगम भिलाई नगर के जुनवानी, खम्हरिया,कोहका, कुरूद, सुपेला और नगर निगम रिसाली के रूवाबांधा रिसाली, डुंडेरा सहित ग्राम पंचायत डूमरडीह में शिविरों का आयोजन सुनिश्चित किया गया है l
इन पखवाड़ा के दौरान राजस्व प्रशासन द्वारा कई महत्वपूर्ण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा l
इसमें मुख्य रूप से अविवादित नामांतरण और अविवादित खाता विभाजन के उन प्रकरण प्रकरणों का शत प्रतिशत निराकरण किया जाएगा जो समय सीमा से बाहर हो चुके हैं. इसके साथ ही ग्रामीण एवं नगरी क्षेत्र में सीमांकन, व्यपवर्तन और वृक्ष कटाई के लंबित मामलों को सुलझाया जाएगा l








Views Today : 245
Total views : 102134