
सी. जी. प्रतिमान न्यूज : जामुल // नगर पालिका परिषद जामुल क्षेत्र मे हो रहे नागरिकों की समस्याओ को ध्यान रखते हुए व वर्तमान मे बढ़ते जल संकट और साफ सफाई व्यवस्था को लेकर नेताप्रतिपक्ष रामप्यारी वर्मा के नेतृत्व मे मुख्य नगर पालिका अधिकारी जामुल को ज्ञापन सौप कर नगर की समस्याओं को अवगत कराया गया एवं उक्त समस्यों को अतिशीघ्र हल करने की मांग रखी गई l
नेता प्रतिपक्ष रामप्यारी वर्मा ने कहा कि गर्मी का मौसम चल रहा तो वर्तमान मे पानी की समस्या औऱ नाली की सफाई की समस्या गंभीर रूप ले चूका है , मच्छर की अधिकता के कारण मच्छर भगाने फोगिंग मशीन सभी वार्डो मे चलवाया जाये औऱ मच्छर मारने दवाई का छिड़काव कराया जाये, सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की जरूरत है, जिससे जामुल के लगभग कई वार्ड के नागरिक परेशान है औऱ पालिका प्रशासन व्यवस्था सुधारने में असफल हो रही है l मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर उपयुक्त सभी मांगो का समाधान जल्द पूरा करने तथा शिध्र हल नहीं किया गया तो पालिका प्रशासन का घेराव व विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी l पूर्व सभापति युवराज वैष्णव ने कहा की समस्याएं बढ़ते बढ़ते इतना बढ़ गया है की सुविधाएं कम परेशानियांं ज्यादा दिखने लगा है, जिससे लोग त्रस्त हो गए है l नहर नालियों को जल्दी सफाई करा कर नहर से निस्तारी हेतु नगर के सभी तालबों में पानी भरने की व्यवस्था किया जाये l
मणिकंचन केंद्र के पास अव्यवस्थित कचरे के डंपिंग को रोक कर व्यवस्थित किया, जाये ताकि मवेशियों को नुकसान न हो l पूरे नगर पालिका जामुल में व्यवस्था बिगड़ी हुई है जो बहुत चिंता जनक है, जिसे जल्द हल नहीं किया गया तो आगे बड़े आंदोलन करने की बात कहा l
ज्ञापन सौपने वालो में नेता प्रतिपक्ष व पार्षद वार्ड – 10 राम प्यारी वर्मा, पूर्व सभापति युवराज वैष्णव, पूर्व विधायक प्रतिनिधि लेखराम साहू, पूर्व महामंत्री कांग्रेस मीनू ताम्रकार, संदीप देवांगन, ललिता यादव, गायत्री यादव, संगीता यादव, सुनिता निषाद, गोमती साहू, रुपा यादव, प्रमिला साहू, सुनीती निषाद, ज्योति निर्मल, खेमिन यादव, रानी यादव, झामिन यादव, कृतिका तिवारी, अहिल्या यादव कालिंद्री यादव, जिज्ञासा साहू एवं आदि सहित नगर वासी गण उपस्थित रहे l








Views Today : 244
Total views : 102133