
जामुल में दो जगहों पर बनेगा बैडमिंटन कोर्ट..
जामुल / नगर पालिका परिषद जामुल में विकास कार्यों का भूमिपूजन 3 अप्रैल शुक्रवार को किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रुप में अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाडा ने विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया।
स्वागत भाषण में नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने सभी जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करते हुए जामुल में हो रहे विकास कार्यों के लिए विधायक कोर्सेवाडा के सहयोग और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रथम तल निर्माण 66 लाख रूपये, सुरडुंग हाई स्कूल में तीन अतिरिक्त कक्ष निर्माण 19 लाख रूपये, रावण भाठा में 100 फीट तिरंगा झंडा लगाने 20 लाख रूपये, वार्ड 20 में बैडमिंटन कोर्ट निर्माण 12 लाख रूपये, वार्ड 14 में बैडमिंटन कोर्ट 12 लाख रूपये, वार्ड 20 में एसएलआरएम सेंटर निर्माण में 25 लाख रूपये, सुरडुंग हाई स्कूल में ट्री प्लांटेशन कार्य में 28 लाख रूपये का लोकार्पण किया गया। 15 वें वित्त आयोग राज्य प्रवर्तित योजना, अधो संरचना मद से 7 करोड़ रूपये का भूमि पूजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा कि जामुल समेत प्रदेश भर में हो रहे विकास कार्यों के साथ नक्सल मुक्त भारत, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ पर अपना विचार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे खादी, ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष राकेश पाण्डेय ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि समय में विकास कार्यों के लिए और अधिक तैयारी करने के साथ सबको साथ मिलकर कार्य करने की प्रेरणा दी।
समारोह में विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, पार्षद गण रेखराम बंछोर, दीपक गुप्ता, सीमा यादव, कविता विश्वाल, रामदुलार साहू, अहिल्या वर्मा, शांति टंडन, एवं के विशिष्ट गण हेमंत देवांगन, नटवर ताम्रकार, बंटी प्रशांत गुप्ता, हरीश वर्मा, यशवंत राजपूत, अनिता साहू, संजय शर्मा, दुर्योधन साहू, अश्वनी यादव, सोनु यादव, चंद्र प्रकाश मंडली, अनवर ,मीर अली, लक्ष्मी वर्मा , अनूप राय, राजेश्वरी रेड्डी , राजेश वर्मा, जितेन्द्र साहू , मनीष साहू, नपाप उप अभियंता सचिन भागवत, आशा जंघेल, हरीश साहू मोहन वर्मा मेघनाथ सोनी सेन कुमार सोनवानी,बशीर खान भानू चौहान, शिवनंदन देवांगन, रामू देवांगन,हिम्मत मांडवी, वेदांत वर्मा आदि नगर पालिका जामुल के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे








Views Today : 243
Total views : 102132