सी.जी.प्रतिमान न्यूज : खंडहर में रोती हुई मिली लावारिस हालत में नवजात बच्ची

जामुल / एक खंडहर में नवजात कांपती हुई बच्ची मिली है। घटना गोकुलधाम के अयोध्या नगर कुरूद जामुल थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक 17 नवम्बर सोमवार को बच्ची की रोने की आवाज आने पर सड़क किनारे कंबल में लिपटी नवजात बच्ची खंडहर में पड़ी थी। जिसकी सूचना लोगों ने डायल 112 को दी।

जामुल पुलिस मौके पर सुबह करीब 7 बजे पहुंच गई। नवजात को दुर्ग जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उसका इलाज जारी है। सिविल सर्जन डॉक्टर आशीषन मिंज ने बताया कि नवजात की देख रेख की जा रही है, वर्तमान में यह पूरी तरह स्वस्थ है. डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची दो दिन से अधिक की है। बच्चों का मेडिकल जांच भी कराया जा रहा है । बस्ती के लोगों ने बताया कि सुबह-सुबह सन्नाटा रहता है, इसी दौरान अचानक बच्चे की रोने की तेज आवाज सुनाई दी। तो लगा कि किसी घर से बच्चे के रोने की आवाज आ रही है। आवाज लगातार आने पर लोग मौके पर पहुंचे। जहां पर बच्ची कंबल में लिपटी मिली। सुबह किसी ने बच्ची को छोड़ फरार हो गया। घटना को लेकर पुलिस वारिसनों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस आसपास के सीसी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। यहां बच्ची को यहां किसने छोड़ा इसे लेकर जांच शुरु कर दिया गया है। पुलिस अस्पतालों और निजी नर्सिंग होम की भी पतासाजी कर रही है। हाल ही में महिला की डिलीवरी हुई और क्या किसी नवजात के लापता होने की शिकायत हुई है ! इस पर भी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि बच्ची पूरी तरह सुरक्षित है और मेडिकल टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है। एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि कुरुद जामुल थाना क्षेत्र के गोकुलधाम में अयोध्या नगर के एक खंडहर में नवजात बच्ची मिली। खंडहर की सीढ़यों पर नवजात को छोड़कर परिजन फरार हो गया है। बच्चीं को जिला अस्पताल दुर्ग पहुंचाया गया, बच्ची लावारिस हालत में मिली है। उसके परिजनों की तलाश में पुलिस जुटी है।








Views Today : 113
Total views : 102616