Thursday, April 30, 2026
27.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
Homeप्रदेशविधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह का 73वां जन्मदिवस संस्कारधानी राजनांदगांव में 15...

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह का 73वां जन्मदिवस संस्कारधानी राजनांदगांव में 15 अक्टूबर को उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रहेंगे दो दिन नगर प्रवास पर…

सीजी प्रतिमान न्यूज:राजनांदगांव 13 अक्टूबर/ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह का 73वां जन्मदिवस संस्कारधानी राजनांदगांव में 15 अक्टूबर को उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष दो दिन नगर प्रवास पर रहेंगे और विविध कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस दौरान जिला भाजपा और अन्य संगठनों द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इस मौके पर मठपारा स्थित शिवनाथ वाटिका में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। जिसमें राजनांदगांव के अलावा अन्य जिलों के कार्यकर्ता भी सम्मिलित होंगे। वहीं प्रभारी मंत्री गजेंद्र यादव उपस्थित रहेंगे। इसके बाद स्पीकर हाउस राजनांदगांव में प्रदेश भर से आये प्रबुद्ध नागरिकों एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं के बीच डॉ. रमन सिंह जन्मदिवस मनाएंगे। तत्पश्चात स्पीकर हाउस में आयोजित रात्रि भोज के कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय संहित मंत्रिमंडल के मंत्री भी उपस्थिति रहेंगे। यहां से रात्रि 9 बजे डॉ. रमन सिंह स्टेट स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने रवाना होंगे।


जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने बताया कि डॉ रमन सिंह का जन्मदिन 15 अक्टूबर बुधवार को उत्साह और उमंग के साथ उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। संस्कारधानी की कई संस्थाएं अपने लाडले विधायक के जन्मदिवस को यादगार बनाने के लिए विविध आयोजन कर रही है। श्री राजपूत ने बताया कि जन्मदिन के अवसर पर डॉ रमन सिंह दो दिन नगर प्रवास पर रहेंगे और विविध कार्यक्रमों में शामिल रहेंगे। जिला भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि डॉ रमन सिंह के जन्मदिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत 51 वार्डों में स्वच्छता अभियान और 71 गांवों में वृक्षारोपण का वृहद कार्यक्रम से होगी। इसके बाद दो दिनों तक संस्कारधानी में विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे।


डॉ रमन सिंह का जन्मदिन सम्मान समारोह के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर शिवनाथ वाटिका में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता जुटेंगे। जिला महामंत्री सौरभ कोठारी ने बताया कि डॉ रमन सिंह ने समर्थकों से आग्रह किया है कि जन्मदिन के अवसर पर उपहार या बड़े पुष्प-गुच्छ न लाएं।
अपने नगर प्रवास के दौरान 16 अक्टूबर को डॉ रमन सिंह दिव्यांग बच्चों और स्वच्छता दीदियों के साथ भी जन्मदिन मनाएंगे। इस मौके पर अंतराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में निर्मित जीम का उद्घाटन और गौरव पथ में नवनिर्मित प्रयास विद्यालय का शुभारंभ भी डॉ रमन सिंह करेंगे।


डॉ रमन सिंह के जन्मदिन के अवसर पर स्टेट हाई स्कूल में युवा वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर नाईट का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्री भी शिरकत करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular