सी.जी.प्रतिमान न्यूज़ : भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम
जामुल / 15 वें वित्त आयोग, अधोसंरचना मद, डीएमएफ मद एवं मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजनांतर्गत निर्मित विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं
15 वें वित्त आयोग, अधोसंरचना मद, राज्य प्रयर्तित योजनांतर्गत विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन कार्यक्रम 4 अप्रेल 2026 शनिवार को दोपहर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रांगण लक्ष्मीपारा जामुल में होगा l

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डोमनलाल कोर्सेवाड़ा उपाध्यक्ष अनु. जाति विकास प्राधिकरण एवं विधायक अहिवारा विधानसभा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश पाण्डेय अध्यक्ष खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड. छ. ग. शासन करेंगे तथा अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में ईश्वर सिंह ठाकुर अध्यक्ष नगर पालिका जामुल अध्यक्ष, पुरुषोत्तम देवांगन जिला अध्यक्ष, भा.ज.पा. भिलाई , एवं सतीश साहू विधायक प्रतिनिधि, सुनीता चन्नेवार नपा उपाध्यक्ष, प्रशांत बंटी गुप्ता भाजपा जामुल मंडल अध्यक्ष, हलधर साहू सांसद प्रतिनिधि व नपाप के सभापति एवं पार्षद गण नगर पालिका जामुल विशिष्ट अतिथि के रुप से उपस्थित रहेंगे l इसकी जानकारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी रमाकांत साहू एवं उप अभियंता सचिन भागवत ने दी है l








Views Today : 111
Total views : 102614