Friday, May 1, 2026
26.1 C
Delhi
Friday, May 1, 2026
spot_img
HomeBlogदुर्ग के चंदखुरी में रविवार को नारी सशक्तिकरण पर सम्मान समारोह...

दुर्ग के चंदखुरी में रविवार को नारी सशक्तिकरण पर सम्मान समारोह का आयोजन….

सम्मान समारोह…

दुर्ग / ग्रामीण युवाओं द्वारा दुर्ग ब्लॉक के ग्राम चंदखुरी में महिला सशक्तिकरण सम्मान समारोह का आयोजन रविवार 22 मार्च को शक्ति चौक पर किया गया है l
इस आयोजन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मितानिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता , महिला पंच, विहान से जुड़ी महिलाओं के साथ-साथ स्वास्थ एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लगभग 60 महिलाओं को नारी सम्मान से नवाजा जाएगा l

कार्यक्रम प्रातः 11:00 से संतोष विनीता धिवर तथा फिल्म निर्देशक उत्तम तिवारी एवं साथियों द्वारा भजन तथा गीत के साथ प्रारंभ होगी , तत्पश्चात उपस्थित ग्रामीण महिलाओं के साथ पद्मश्री शमशाद बेगम अपने अनुभव साझा करते हुए विचार रखेंगे, साथ ही साथ टिकेश्वरी लाल देशमुख समाजसेवी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं का योगदान एवं महेंद्र सिन्हा सहयोगी रेडियो एफएम द्वारा महिला एवं स्वास्थ्य विषय पर परिचर्चा होगी l

सम्मेलन के द्वितीय सत्र में दोपहर 1:00 बजे से उत्कृष्ट कार्यो के लिए महिलाओं का सम्मान किया जाएगा, जिसमें अतिथि के रूप में विधायक दुर्ग ग्रामीण ललित चंद्राकर, पूर्व गृह मंत्री ताम्रजध्वज साहू, जिला पंचायत दुर्ग अध्यक्ष सरस्वती बंजारे , जनपद दुर्ग अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन , जिला पंचायत सदस्य आशा विक्की मिश्रा , जनपद पंचायत दुर्ग पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, ग्राम पंचायत चंदखुरी सरपंच कविता यादेश ठाकुर, जनपद सदस्य गोपाल यादव, उप सरपंच योगिता जितेंद्र यादव , पूर्व सरपंच खेमलाल चंद्राकर एवं अतुल ताम्रकार विशेष रूप से उपस्थित होंगे एवं मंच संचालन अशोक देवांगन द्वारा किया जाएगा l
इस कार्यक्रम में जितेंद्र यादव एवं राजू निर्मलकर द्वारा क्षेत्र के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है l

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular