सी.जी.प्रतिमान न्यूज़ :
जामुल / ग्राम कुरूद में 29 मार्च रविवार को भक्त माता कर्मा की 1010 वीं जयंती के अवसर पर तहसील स्तरीय साहू संघ दुर्ग ग्रामीण, परिक्षेत्रीय एवं जुनवानी तथा स्थानीय साहू समाज कुरूद के संयुक्त तत्वाधान में तहसील स्तरीय कर्मा जयंती महोत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है l जिसमें प्रात: कलश यात्रा के पश्चात भक्त माता कर्मा की पूजा आरती व ध्वजारोहण के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न होगा l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व अध्यक्ष प्रदेश साहू समाज संघ व पूर्व गृह मंत्री छत्तीसगढ़ शासन ताम्रध्वज साहू एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदलाल साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग करेंगे एवं अति विशिष्ट के रूप में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन होंगे एवं विशेष अतिथि के रुप में दुर्ग जिले के साहू समाज के पूर्व मंत्री एवं विधायक गण व पार्षद एवं जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहेंगे l

कुरूद साहू समाज अध्यक्ष रामजी साहू ने सामाजिक बंधुओं के साथ साथ क्षेत्र के नागरिकों से अपील किया है कि इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधार कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं l








Views Today : 245
Total views : 102134